ये कांवड़िये नहीं हैं, ये सरकार द्वारा संरक्षित गुंडे हैं... स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

By अंकित सिंह | Jul 21, 2025

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य कांवड़ यात्रा में शामिल भक्तों को लेकर विवादिय बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये कांवड़िये नहीं हैं; ये सरकार द्वारा संरक्षित गुंडे, माफिया, अपराधी हैं। उन्होंने दावा किया कि कांवड़ियों की आड़ में ये अपराध और अत्याचार करके पूरे प्रदेश में भय और आतंक का माहौल बना रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मांग की कि सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए, अन्यथा उसे भी जवाबदेह होना पड़ेगा। 

पिछले हफ़्ते, मेरठ में कांवड़ियों ने एक स्कूल बस में तोड़फोड़ की, जब कथित तौर पर एक स्कूल बस उनमें से कुछ को टक्कर मार गई थी। वायरल हुए वीडियो में, गुस्साए तीर्थयात्री बस में चढ़ते और ड्राइवर की पिटाई करते और उसके शीशे तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य घटना में, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन टिकट को लेकर हुए विवाद में कांवड़ियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को घूंसा मार दिया। इस मामले में सात कांवड़ियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में अलग-अलग हादसों में दो कांवड़ियों की मौत, तीन घायल

कई शिकायतों के बीच, उत्तर प्रदेश ने 23 जुलाई को समाप्त होने वाली इस यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लाठी, त्रिशूल, हॉकी स्टिक और इसी तरह की अन्य चीज़ें ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक उपद्रव को रोकने के लिए बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीर्थयात्रियों के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं और मीडिया के एक वर्ग पर उन्हें गलत तरीके से 'गुंडे' बताने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता