Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, अटूट रहेगा भाई-बहन का रिश्ता

By अनन्या मिश्रा | Aug 08, 2025

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्यार, सम्मान और विश्वास का प्रतीक होता है। इस बार यह पर्व 09 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ एक धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि जीवन भर साथ निभाने का वादा है। रक्षाबंधन का पर्व खुशी, हंसी और प्यार से भरा होना चाहिए। लेकिन कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जो इस दिन करने से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में दरार आ सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

रक्षाबंधन पर न करें ये गलतियां

भेदभाव करना

अक्सर घरों में माता-पिता या बड़े-बजुर्गों द्वारा बच्चों में किसी न किसी तरह का भेदभाव कर जाते हैं। चाहे वह तोहफों को लेकर हो, प्यार दिखाने में हो या जिम्मेदारियां बांटने में हो। रक्षाबंधन के दिन ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। सभी भाई-बहनों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।

पुरानी बातें न दोहराएं

रक्षाबंधन के दिन गलतियों, पुरानी लड़ाइयों या शिकायतों को याद करने से बचना चाहिए। रक्षाबंधन का दिन नई शुरूआत और माफ करने का दिन है। पुरानी बातों को याद करने से रिश्ते में फिर से दरार आ सकती है। इसलिए इस दिन सकारात्मक रहें और एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करें।

समय न देना

भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार हम अपने रिश्तों के समय नहीं दे पाते हैं। रक्षाबंधन के दिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यह सिर्फ रस्म निभाने का दिन नहीं है, बल्कि साथ में अच्छा समय बिताने का भी दिन है। इस दिन भाई-बहन आपस में बात करें और पुरानी और अच्छी यादों को ताजा करें।

हल्के में न ले रिश्ते

बता दें कि भाई-बहन का रिश्ता बहुत अनमोल होता है। इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए।

ईर्ष्या

कई बार भाई-बहनों में अनजाने में एक-दूसरे को लेकर जलन की भावना आ जाती है। इसलिए करियर, शिक्षा या फिर किसी अन्य चीज को लेकर एक-दूसरे को खुद से बेहतर साबित करने का प्रयास न करें।

तामिसक भोजन

रक्षाबंधन के शुभ मौके पर तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

न पहनें काले कपड़े

रक्षाबंधन के शुभ मौके पर भाई-बहन को लाल, पीले या फिर किसी अन्य रंग के कपड़े पहनने चाहिए। लेकिन गलती से भी इस दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Team India में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री, Gavaskar बोले- Sanju को बाहर करो

Malviya Nagar Fire: शेफ की एक गलती बनी 21 लोगों का काल, Main Power Cut होते ही कमरे बने मौत का चैंबर

Ohio Festival में गोलियों की तड़तड़ाहट से जश्न बना मातम, Gun Violence में 12 लोग बुरी तरह घायल

Global Market में 46% उछले दाम, भारत में भी महंगा हुआ LPG सिलेंडर, सरकार ने क्या कहा?