गुलाम नबी आजाद ने नेहरू सरकार की बताई गलती ! बोले- स्वतंत्रता संग्राम को बनाना चाहिए था अनिवार्य विषय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने बुधवार को कहा कि 1947 में स्वतंत्रता संग्राम को सभी भाषाओं में अनिवार्य विषय नहीं बनाना ‘बड़ी गलती’ थी, जिससे लोगों को एक दूसरे की देशभक्ति और देश के प्रति उनके योगदान पर सवाल उठाने का मौका मिला। आज़ाद ने उर्दू पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में दावा किया कि उर्दू अखबारों को इश्तिहार देना सरकारें मुनासिब नहीं समझती हैं। उन्होंने कहा, “ मैं किसी एक सरकार को इसके लिए दोष नहीं दोता हूं। उर्दू को बढ़ावा देने और उर्दू अखबारों को इश्तिहार देने की बात आती है तो कोई सरकार, कोई पार्टी उसको आगे नहीं बढ़ाती है।” 

उन्होंने कहा, “जवाहरलाल नेहरू ने कई बार कहा कि उर्दू हमारी ज़बान है, बावजूद इसके वह बात नहीं हुई जो वह चाहते थे।” आज़ाद ने भी कहा , “दूसरी भाषाओं की तुलना में उर्दू आहिस्ता-आहिस्ता सिकुड़ती जा रही है। अंग्रेजी अपने शीर्ष पर है, घर-घर पहुंच गई है। अंग्रेज़ी में तालीम (शिक्षा) देना एक तरीके से जरूरी है, लेकिन इससे उर्दू खत्म हो गई।” जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उर्दू के पत्रकारों और उर्दू बोलने वालों ने कुर्बानियां दी हैं, लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।

न्होंने कहा, “ 1947 में हमसे एक बड़ी गलती हुई। स्वतंत्रता संग्राम को अनिवार्य विषय बनाया जाना चाहिए था, लेकिन हमने अंग्रेजी और गणित को अनिवार्य विषय बनाया।” आज़ाद ने कहा, “ हमें हिंदुस्तान की आज़ादी के इतिहास को अनिवार्य विषय बनाना चाहिए था और इसे हर ज़बान में बनाना चाहिए था। इससे आज कोई (शख्स दूसरे से) यह नहीं पूछता कि तुम कौन हो? तुम यहां के हो या बाहर के हो? तुम्हारा इस मुल्क में क्या हिस्सा रहा है?” 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत, कश्मीर में दिया भावुक भाषण 

ऑल इंडिया उर्दू एडिटर्स कॉन्फ्रेंस’ के प्रमुख और कांग्रेस नेता मीम अफज़ल ने कहा कि आज़ादी के बाद कुछ लोगों ने जानबूझकर उर्दू को मुसलमानों की बना दिया। उन्होंने कहा कि आज़ादी से पहले उर्दू के 415 अखबार थे और बंटवारे के बाद 70 अखबार पाकिस्तान चले गए। अफज़ल ने कहा, “ उर्दू पत्रकारिता का 80 फीसदी वोट भारत के साथ और 20 फीसदी वोट पाकिस्तान के साथ था।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।