Manish Sisodia या सत्येंद्र जैन नहीं, देश की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित हूं : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह होली पर देश के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छा काम करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि देश को लूटने वाले बच कर निकल रहे हैं। डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह देश की दयनीय स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है... लेकिन इन सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को सुधारने वाले दो लोग-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन-जेल में हैं।”

इसे भी पढ़ें: Holi 2023 से पहले अलीगढ़ में चाकचौबंद हुई व्यवस्था, ढकी गई मस्जिद की दीवारें

केजरीवाल ने कहा, “मैं सिसोदिया और जैन के जेल में होने को लेकर चिंतित नहीं हूं। वे बहादुर लोग हैं, जो देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं। लेकिन देश के हालात मुझे चिंता में डालते हैं।” सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस साल 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में गिरफ्तार किया था। सिसोदिया और जैन ने हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Allahabad HC ने पत्रकार पर दर्ज FIR पर लगाई रोक, स्कूल की बदहाली दिखाने पर हुई थी कार्रवाई

Odisha ने UAE में 2.10 लाख करोड़ के 14 MoU पर किए हस्ताक्षर

TMC चुनाव चिह्न और नाम विवाद: Election Commission ने 12 सितंबर को दोनों गुटों को दिल्ली बुलाया

बागी TMC गुट का Mamata Banerjee को ऑफर, Nandigram से लड़ें उपचुनाव