24 जनवरी को नहीं, आज ही होगा निर्भया के दोषी पवन की याचिका पर फैसला

By रेनू तिवारी | Dec 19, 2019

निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या में दोषी पवन कुमार गुप्ता की याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला बदल दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने पवन की याचिका पर 24 जनवरी 2020 को सुनवाई करने की डेट दी थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले को बदलते हुए कहा है कि निर्भया के दोषी पवन कुमार गुप्ता की याचिका पर आज ही सुनवाई होगी। पवन ने फांसी की सजा से बचने के लिए याचिका दायर की थी कि वह 2012 में वारदात के समय नाबालिक था जांच और ट्रायल के दौरान गलत तरीके से उम्र बताई गयी थी। इसी के खिलाफ पवन के वकील ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में यह भी कहा गया है कि ट्रायल कोर्ट ने एक नाबालिग के तौर पर उसके अधिकारों का हनन किया है।

आपको बता दें कि कल सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के सामुहिक बलात्कार और हत्या केस में दोषी अक्षय ठाकुर की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था। दोषी अक्षय ठाकुर की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट के बाद अब इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होनी थी जिसे कोर्ट ने 7 जनवरी तक टाल दिया है। निर्भया के दोषियों की फांसी का डेथ वॉरेंट पर फैलसा अब 7 जनवरी को लिया जाएगा। ऐसे में दोषियों को अब 20 दिन को मोहलत और मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: पोर्न सामग्री, अश्लील गानों, उत्तेजित विज्ञापनों के विरोध में कब मार्च निकलेगा ?

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू