Shashi Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड ही नहीं Hollywood में भी था जलवा, जानें लेजेंड का सफर

By अनन्या मिश्रा | Mar 18, 2026

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे शशि कपूर का 18 मार्च को जन्म हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। एक समय पर शशि कपूर करोड़ों दिलों की धड़कन हुआ करते थे। उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया था, जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुईं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता शशि कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Zakir Hussain Birth Anniversary: जाकिर हुसैन को पिता से मिली विरासत, तबले की थाप से दुनिया को बनाया दीवाना

चाइल्ड आर्टिस्ट

साल 1950 में शशि कपूर ने फिल्म 'संग्राम' में काम किया था। इस फिल्म में शशि ने अशोक कुमार के यंगर वर्जन का रोल किया था। बॉलीवुड में लीड स्टार बनने से पहले अभिनेता ने फिल्म 'आग' और 'आवारा' जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।

अंग्रेजी फिल्मों में किया काम

बता दें कि अभिनेता शशि कपूर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक थे, जिन्होंने इंटरनेशनल सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। अभिनेता ने 12 इंग्लिश फिल्मों में काम किया था। शशि कपूर ने मर्चेंट-आइवरी प्रोडक्शंस की 'शेक्सपियर वाला', 'द हाउसहोल्डर', 'हीट एंड डस्ट' और 'बॉम्बे टॉकी' जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया।

प्रोडक्शन हाउस

1970 के दशक के आखिरी में शशि कपूर ने अपना प्रोडक्शन हाउस फिल्म 'वालास' शुरू किया था। इस बैनर के तहत शशि कपूर ने कई फिल्में बनाई थीं, जो बॉलीवुड मसाला फिल्मों के बजाय अर्थपूर्ण और अलग तरह के सिनेमा पर आधारित थीं। वालास के तहत बनी फिल्मों में 'विजेता', 'कलियुग', 'जुनून', '36 चौरंगी लेन' और 'उत्सव' आदि शामिल हैं।

मृत्यु

वहीं लंबी बीमारी के बाद 04 दिसंबर 2017 को मुंबई में शशि कपूर ने आखिरी सांस ली थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद