By रेनू तिवारी | Nov 30, 2021
जब दो लोग शादी बंधन में बंधते हैं तो कई खास लोग इस रिश्ते के साक्षी बनते हैं और जोड़ी को आशीर्वाद देते हैं लेकिन जब शादी टूटती हैं तो वहीं लोग दबे सुर में आवाज उठाने लगते हैं। साथ ही घर टूटने की खबर गली-मौहल्ले में गॉसिप का टॉपिक बन जाती हैं। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज भले ही करीना कपूर खान के साथ शादी करके अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हो लेकिन एक समय में जब उनकी पहली शादी में काफी परेशानियां आयी थी और वो रिश्ता टूट गया था।
दोनों के तालक का आखिर क्या कारण था इसके बारे में अलग अलग दावे किए जाते थे। कहा जाता है कि शादी के समय अमृता बॉलीवुड में एक जाना माना नाम थी लेकिन सैफ अली खान का ये शुरूआती दौर था। सैफ अली खान ने अपने पांव जमाने के लिए अमृता से शादी की और उसके जब वह इंडस्ड्री में फिट हो गये तो उन्होंने अमृता को इग्नेर करना शुरू कर दिया। इसके अलावा यह भी दावा किया जाता हैं कि दोनों के भी काफी लड़ाई झगड़े होते थे दोनों के बीच हर वक्त मनमुटाव और लड़ाई-झगड़ों की स्थिति बनी रहती थी। इसके अलाव कहा जाता है दोनों के बीच एज गैप के कारण दोनों की प्राथमिकताएं बदल गयी थी। इस लिए दोनों ने अलग होने का सोचा।