Vegetables Contain Tapeworms । सिर्फ पत्ता और फूल गोभी में ही नहीं... इन सब्जियों में भी पाए जाते हैं दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े

By एकता | Dec 22, 2022

पत्ता गोभी और फूल गोभी में पाए जाने वाले 'टेपवर्म' कीड़े के बारे में सभी जानते होंगे, अगर इसके बारे में नहीं पता तो आज जान लीजिये। गोभी में पाया जाने वाला यह कीड़ा काफी खतरनाक होता है, जो दिमाग में घुसकर उसे नुकसान पहुँचाता है। 'टेपवर्म' इतना पतला और छोटा होता है कि इसे आँखों से नहीं देखा जा सकता है। यह गोभी के सेवन से आंतों में चला जाता है और फिर खून के जरिये दिमाग में घुस जाता है। यह कीड़ा दिमाग में पहुंचकर अपने लार्वा से दिमाग के टिश्यू को संक्रमित कर देता है, जिसकी वजह से दिमाग में सूजन और दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं सही समय पर इलाज नहीं होने पर पीड़ित व्यक्ति को दौरे पड़ने लगते है और इसके अलावा पूरे शरीर को लकवा भी मार सकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्वाइकल दर्द से छुटकारा पानें के लिए आजमाएं कारगर योगासन

बैंगन- सर्दियों के मौसम में घरों में हर-दूसरे दिन बैंगन की सब्जी और भड़ता बन जाता है, जो बहुत से लोगों को खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। आमतौर पर लोग बैंगन में कीड़े नजर आने पर इन्हें हटा देते हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बैंगन के बीजों में टेपवर्म के अंडे हो सकते हैं।

कुंदरू- कुंदरू की सब्जी खाने में कई लोगों को पसंद होती है, लेकिन इसकी वजह से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। दरअसल, कुंदरू में दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े होने की संभावना होती है। इसलिए पीले कुंदरू का सेवन करने से बचें।

इसे भी पढ़ें: Diet Chart: 12 महीने के बच्चे के लिए कैसे बनायें पोषण से भरपूर डाइट प्लान

परवल- परवल और कुंदरू एक ही तरह की सब्जी होती है। परवल में भी टेपवर्म मिलते हैं, इसलिए इस सब्जी को बनाने से पहले इसके बीज निकाल दें। इसके अलावा अलग किसी परवल में कीड़ें हैं तो उसे सब्जी में इस्तेमाल न करें, नहीं तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

शिमला मिर्च- शिमला मिर्च यकीनन एक बड़ी ही स्वादिष्ट सब्जी है, जो घर के खाने से लेकर स्ट्रीट फ़ूड तक में इस्तेमाल होती है। इस सब्जी में भी टेपवर्म पाए जाते हैं। इसलिए शिमला मिर्च को इस्तेमाल करते समय इसके बीजों को हटा दें।

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre