Shubman Gill ही नहीं, Rohit भी 'Impact Player' के खिलाफ, BCCI पर बढ़ा नियम बदलने का दबाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2026

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को आईपीएल में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम पर चिंता जताते हुए कहा कि यह ‘खेल से कौशल और चुनौती की अहमियत को कम करता है।’ इस नियम पर पहले भी भारतीय खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है, जिनमें रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल शामिल हैं। मुंबई में बुधवार को हुई आईपीएल कप्तानों की बैठक में गिल सहित अधिकांश कप्तानों ने बीसीसीआई से इस नियम की समीक्षा करने की मांग की।

बीसीसीआई इस नियम पर अंतिम फैसला 2027 के बाद ही ले सकेगा। गिल ने कहा, “यह नियम 2027 तक लागू रहेगा। कप्तानों की बैठक में हमने इस पर चर्चा की थी। मुझे समझ है कि यह खेल को थोड़ी मनोरंजक बनाता है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे यह पसंद नहीं है। फैसला बीसीसीआई का होगा।

प्रमुख खबरें

Himalaya संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाएं केंद्र और राज्य: Murli Manohar Joshi

US Tariff Exemption: भारत समेत 20 देशों से दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा शुल्क

Tennis Premier League 2026 के लिए Sania Mirza बनीं राजस्थान रेंजर्स की ब्रांड एंबेसडर

Asian Games में पदक विजेताओं को PM Narendra Modi ने सराहा, दी शुभकामनाएं