Pakistan नहीं, भारत का असली दुश्मन ये देश, अमेरिका का खुलासा उड़ा देगा दुनिया के होश !

By अभिनय आकाश | May 26, 2025

अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है। दूसरी ओर, भारत उसे सुरक्षा की समस्या के तौर पर देखता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अपनी सालाना रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना खुद को मॉडर्न बनाना जारी रखेगी। उसमें परमाणु हथियारों का। विकास भी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है और वह भारत की। पारंपरिक सैन्य बढ़त को कम करने के लिए परमाणु हथियारों के विकास सहित अपने सैन्य आधुनिकीकरण की कोशिशों को जारी रखेगा। पाकिस्तान मुख्य रूप से चीन की आर्थिक और सैन्य सहायता पर निर्भर है। पाकिस्तानी सेना हर साल चीन के साथ कई संयुक्त सैन्य अभ्यास करती है। पाकिस्तान को हथियारों की मदद के लिए टेक्नॉलजी चीन से मिलती है। कभी-कभी मदद तुर्किये और यूएई के माध्यम से भी भेजी जाती है।  

इसे भी पढ़ें: China हाई-टेक हथियारों से पाकिस्तान को कर रहा लैस, दिया 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट, रडार की पकड़ में भी नहीं आएगा

रिपोर्ट में दावा, भारत के लिए चीन प्रतिद्वंद्वी 

अमेरिकी रक्षा विभाग की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब चीन को अपना प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मानता है। चीन अपने सैन्य ठिकाने म्यांमार, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में बनाने पर विचार कर रहा है। अगर, ऐसा होता है तो यह भारत के लिए खतरा हो सकता है। चीन हिंद महासागर में भी अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल