अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असहमत दिखे असदुद्दीन ओवैसी

By अनुराग गुप्ता | Nov 09, 2019

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असहमत होकर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट वास्तव में सर्वोच्च है लेकिन अचूक नहीं है। हमें संविधान पर पूरा भरोसा है, हम अपने हक के लिए लड़ रहे थे।

इसी के साथ ओवैसी ने कहा कि हमें भीख के रूप में 5 एकड़ जमीन की जरूरत नहीं है। हमें इस 5 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को अस्वीकार करना चाहिए, हमें संरक्षण नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मैं सिर्फ हैदराबाद में घूम जाऊं तो कई एकड़ जमीन मिल जाएगी। हमें 5 एकड़ जमीन वाले फैसले को रिजेक्ट करना चाहिए। देखना होगा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस पर क्या फैसला करता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक