मसाला डोसा के साथ सांभर नहीं देना बिहार के रेस्टोरेंट को पड़ा महंगा, लगा 3500 का जुर्माना

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2023

बिना सांभर के डोसे का कोई कॉम्बिनेशन भला कैसे हो सकता है! लेकिन बिहार के एक रेस्टोरेंट में सारा कांड उस सांभर को न देने की वजह से हुआ। 140 रुपये में मसाला डोसा बेचने पर रेस्टोरेंट को अब 3,500 रुपये का जुर्माना देना होगा। लेकिन क्यों? 15 अगस्त 2022 की घटना की वजह से, इसी दिन मनीष गुप्ता नाम के वकील का जन्मदिन था। वह अपने जन्मदिन पर मसाला डोसा खाना चाहते थे। उन्होंने बिहार के बॉक्सर में एक रेस्तरां में मसाला डोसा का ऑर्डर दिया। जिसकी कीमत 140 रुपये थी। बाद में वकील ने देखा कि डोसा के साथ सांबर नहीं है। यह देखकर वो हैरान रह गए। रेस्टोरेंट से संपर्क किया। रेस्टोरेंट के अधिकारी इस बात का कोई जवाब नहीं दे सके कि डोसे के साथ सांभर क्यों नहीं परोसा गया। बल्कि रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा, ''क्या आप 140 टका में पूरा रेस्टोरेंट खरीदना चाहते हैं?

इसे भी पढ़ें: Bihar: पुलिस की लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत, नीतीश सरकार के खिलाफ चल रहा था प्रदर्शन

मानसिक, शारीरिक पीड़ा

खंडपीठ ने याचिकाकर्ता मनीष गुप्ता को हुई मानसिक, शारीरिक और आर्थिक पीड़ा पर ध्यान दिया। जिसके बाद रेस्तरां पर 3,500 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना दो भागों में लगाया गया मुकदमेबाजी लागत के रूप में 1,500 रुपये और मूल जुर्माना के रूप में 2,000 रुपये। कोर्ट ने कहा कि अगर समय पर भुगतान नहीं किया गया तो जुर्माना राशि पर रेस्तरां को 8 फीसदी ब्याज भी देना होगा।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects