Hidden Symptoms Of Acidity: Acidity को ना लें हल्के में! ये 5 Silent Symptoms हैं खतरे की घंटी, ना करें ये Health Mistake

By अनन्या मिश्रा | Mar 06, 2026

आज के समय में एसिडिटी या पेट में जलन होना एक आम समस्या बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लक्षण सिर्फ पेट तक ही सीमित नहीं रहते हैं। अक्सर खट्टी डकारों औऱ सीने में जलन को एसिडिटी का संकेत मानते हैं। जबकि यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकती है। बता दें कि एसिडिटी के कुछ ऐसे 'छिपे हुए लक्षण' भी होते हैं, जिनको अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। या फिर गलत बीमारी समझकर गलत इलाज करवाते हैं। एसिड रिफ्लेक्स कभी-कभी कंधों में दर्द, सिरदर्द या गले की समस्या के रूप में सामने आता है। जिसको पहचानना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: Ayurveda का खजाना जावित्री, Women's Health के लिए है चमत्कारी, जानें इसके फायदे

सिरदर्द और कंधों में चुभन

अगर आपको सुबह उठने के फौरन बाद या खाना खाने के कुछ देर बाद तेज सिरदर्द महसूस होता है। तो यह एसिडिटी का असामान्य लक्षण हो सकता है। वहीं लोग कंधों के दर्द को लोग मस्कुलर पेन या थकान समझ लेते हैं। लेकिन एसिडिटी के कारण से पैदा होने वाली गैस नसों पर दबाव डाल सकती है। जिससे ऊपरी पीठ और कंधों में चुभन महसूस होती है। 

गले में अटकाव 

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि बार-बार गले में कुछ अटका है। तो मेडिकल की भाषा में इसको 'ग्लोबल संसेशन' कहते हैं। एसिडिटी की वजह से जब पेट का एसिड गले की नलिका तक पहुंचता है, तो गले में सूजन और जलन महसूस होती है। इस कारण व्यक्ति को बार-बार अपना गला साफ करने की जरूरत महसूस होती है। वहीं आवाज में भारीपन आ सकता है। जिसको लोग सामान्य सर्दी-जुकाम समझ लेते हैं।

सीने में जकड़न होना और धड़कन का बढ़ना

बता दें कि एसिडिटी का एक डरावना लक्षण सीने में जकड़न महसूस होना और दिल की धड़कन का तेज होना है। कई बार गैस हृदय के पास की नसों को उत्तेजित कर देती है। जिस कारण व्यक्ति को घबराहट महसूस होने लगती है। अगर खाना खाने के बाद भी ऐसी समस्या हो रही है, तो यह एसिडिटी का संकेत होता है।

भूख न लगना और उल्टी का एहसास

एसिडिटी का मुख्य लक्षण में भूख न लगना और लगातार जी मिचलाना भी शामिल है। जब पेट में एसिड लेवल असंतुलित हो जाता है, तो पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। जिससे खाना देखकर ही उल्टी महसूस होती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की बजाय एक्सपर्ट से सलाह लें और अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करें। सही समय पर इसकी पहचान ही इस समस्या का स्थायी समाधान दे सकता है।

प्रमुख खबरें

World Food Safety Day 2026: दूषित खाना है Silent Killer, जानें कैसे रहें Safe और Healthy

Adhik Bhanu Saptami 2026: Adhik Maas में सूर्य पूजा का महासंयोग, जानें Date और महत्व

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद