Royal Saudi air force: जमजम नहीं, शराब! अंसारुल्लाह ने खोली सऊदी सेना की पोल पट्टी!

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2026

यमन में अंसारुल्लाह यानी हूती और सऊदी अरब के बीच की जंग अब एक ऐसे मोड़ पर आ गई है जहां अंसारुल्लाह बाब अल मंदब पर कंट्रोल हासिल कर चुके हैं और सऊदी के लिए कड़वी सच्चाई यह है कि उसके हिमायती फौजी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। यमन से आ रही तस्वीरें और वीडियो तो इसी सच्चाई को खुलकर बयां कर रहे हैं। मिडिल ईस्ट एक्सपर्ट जमीर अब्बास जाफरी और सीनियर जर्नलिस्ट जैगम मुर्तजा दोनों मानते हैं कि किसी भी जंग के लिए आईडियोलॉजी का होना जरूरी है। यमन में बरसों से सऊदी ने भाड़े के फौजी इकट्ठा किए जो या तो जान बचाकर अब भाग रहे हैं या फिर अंसारुल्ला लड़ाकों के आगे सरेंडर कर रहे हैं। दोनों एक्सपर्ट कहते हैं कि भाड़े के सैनिकों से जंग जीती नहीं जा सकती। अंसारउल्लाह के पास आईडियोलॉजी है, जज्बा है। अपनी धरती के लिए, अपने वतन के लिए लड़ने का जज्बा। वो एक अलग बात होती है और किराए के लड़ाकों का काम अलग होता है। अब यमन के हूती ने कुछ ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जो बताते हैं कि सऊदी हिमायती फौजों के कंट्रोल वाले यमन में चल क्या रहा था? 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump से मिलेंगे British PM Andy Burnham, UN में उठाएंगे AI और Middle East का मुद्दा


एक्सपर्ट कहते हैं कि यमन के अंसारुल्लाह ने ईरान से लड़ने के गुर सीख रखे हैं। जैसे ईरान अमेरिका और इसराइल से भिड़ गया और उन्हें भी थका डाला क्योंकि उसे पता है कि अपने कम संसाधनों और लिमिटेड हथियारों को कैसे कब और कितना चलाना है, कहां चलाना है और कहां नहीं चलाना है। इसी तरह हुती जंगजुओं ने भी एयरफोर्स ना होते हुए सऊदी हिमायती ट्रेंड और प्रोफेशनल फोर्स को भागने पर मजबूर कर दिया और यमन के 6000 किलोमीटर से भी ज्यादा के प्रो सऊदी सरकार वाले हिस्से पर कंट्रोल हासिल कर लिया। बड़ा सवाल यह है कि क्यों सऊदी रॉयल फोर्स पाकिस्तान, तुर्की और अमेरिकी मदद पाकर भी लड़ नहीं पाती। अगर यमन की जमीन पर सऊदी रॉयल फोर्स है तो उनका भागना बड़े सवाल खड़े करता है और शराब की बोतलें, अल्कोहल की बोतलें क्या कहती हैं? उस पर आप क्या मानते हैं? हमें कमेंट बॉक्स पर जरूर बताएं। सऊदी पर ताबड़तोड़ हमलों के बीच हूतियों ने दुनिया को हैरान कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन


बाब अल मंदेब को कब्जे में लेने का एक ऐसा वीडियो जारी कर दिया जो सलमान के लिए गले की हड्डी बन गया। यमन के अंसर अल्लाह यानी हूती विद्रोहियों ने एक नया और बेहद सनसनीखेज वीडियो जारी करके वैश्विक व्यापार और मिडिल ईस्ट की भू राजनीति में खलबली पैदा कर दी। इस जारी किए गए फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दुनिया के सबसे रणनीतिक और व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक बाबल मंदीप स्टेट पर होतीय ने किसी तरह अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है। वीडियो की शुरुआत पहाड़ों की ऊंचाइयों से ली गई तस्वीरों से होती है। जहां से पूरे बाबल मंदिर स्टेट का विहंगम दृश्य दिखाई दे रहा है। आसपास के उथले पानी में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण पेरिन द्वीप साफ नजर आ रहा है। पेरिन द्वीप वही इलाका है जहां से लाल सागर और हिंद महासागर के बीच गुजरने वाले हर छोटे बड़े व्यासायिक और सैन्य जहाजों पर सीधे नजर रखी जा सकती है। इस जारी फुटेज का सबसे खौफनाक हिस्सा वो है जिसमें होती मिसाइल हमलों का शिकार हुए कमर्शियल कारगोशिप्स के जलते और डूबते हुए अवशेष दिखाई दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Monsoon Snacks: Office Meal Plan में शामिल करें भुना चना और Sprouts Chaat, बारिश में नहीं होगी परेशानी

Kerala Sports Council के 14 जिला दफ्तरों में VACB की जांच, वित्तीय गड़बड़ी और गायब फाइलें पकड़ीं

Karnataka में 200 से अधिक तालुकों में सूखा, PM Modi से Relief Fund मांगेंगे DK Shivakumar

Gautam Adani ने की जबरदस्त वापसी! Mukesh Ambani को पछाड़ कर फिर बने नंबर-1, India में अमीरों की संख्या भी बढ़ी