महान सिंगर और राइटर प्रफुल्ल कर का निधन,पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

भुवनेश्वर।जाने माने उड़िया गायक एवं संगीतकार प्रफुल्ल कार का बढ़ती आयु संबंधी बीमारियों के कारण यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रफुल्ल कार के परिवार में उनकी पत्नी मनोरमा, बेटे महादीप एवं महाप्रसाद और बेटी संध्यादीपा हैं। उनके सीने में रविवार रात भोजन करने के बाद दर्द हुआ था और इसके कुछ ही देर बाद उनका उनके सत्य नगर आवास में निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: झुकेगा नहीं! पुलिस कस्टडी में बेखौफ अंसार ने दिखाया 'पुष्पा स्टाइल'

कार का जन्म 16 फरवरी, 1939 को पुरी में हुआ था। वह एक जाने-माने संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। उन्होंने ‘कमला देशा राजकुमारा’ समेत कई लोकप्रिय गीत दिए। कार को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से 2015 में नवाजा गया था। उन्हें 2004 में जयदेव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने आठ बार राज्य फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया, जिसमें से छह बार उन्हें लगातार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार को ऐसे विशिष्ट संगीतकार होने का गौरव प्राप्त है, जिन्होंने उड़िया भागवत और उड़िया छंद का दुर्लभ संग्रह रिकॉर्ड किया था। उनके द्वारा निर्देशित भक्ति संगीत एल्बम ‘प्रभुकृपा’ के 10 लाख से अधिक कैसेट बिके थे। उनकी संगीत रचना ‘गीत गोविंदम का संग्रह’ भी बहुत लोकप्रिय हुआ था। उषा मंगेशकर, कविता कृष्णमूर्ति, सुरेश वाडेकर, मोहम्मद अजीज, किशोर कुमार, अमित कुमार, वाणी जयराम, एस जानकी, चित्रा, येसुदास और एस पी बालसुब्रमण्यम जैसे कई स्थापित गायकों ने उनके निर्देशन में उड़िया गीतों के लिए अपनी आवाज दी थी।

प्रमुख खबरें

Dehradun-Rishikesh Highway Project: विकास की भेंट चढ़ेंगे हजारों पेड़? चौड़ीकरण पर मचा भारी बवाल

ये मेरे हैं… Engagement Ring दिखाकर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया प्यार का सरेआम इजहार

नाबालिग को-स्टार ने लगाए थे गंभीर आरोप, अब Rohit Chandel ने पुलिस के सामने कबूले गुनाह

US Senator Lindsey Graham का निधन, Donald Trump के थे करीबी