राज्यसभा में कांग्रेस सांसद सिंघवी की सीट से मिला नोटों का बंडल! BJP बोली- यह सदन की गरिमा पर चोट

By अंकित सिंह | Dec 06, 2024

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित सीट से संसद सुरक्षा अधिकारियों ने नकदी बरामद की। सदन में धनखड़ के दावे के बाद कांग्रेस सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया, मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात पर जोर दिया कि जांच से पहले नाम नहीं लिया जाना चाहिए। फिलहाल भाजपा को कांग्रेस के खिलाफ बड़ा मुद्दा मिल गया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना गंभीर प्रकृति की है। इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है। सर, मुझे आपके फैसले पर भरोसा है कि इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी। 

उन्होंने सवाल किया कि इसमें गलत क्या है? आपत्ति क्यों होनी चाहिए?...क्या आपको नहीं लगता कि जब हम डिजिटल इंडिया की ओर जा रहे हैं तो सदन में नोटों का बंडल ले जाना उचित है? हम घर में नोटों की गड्डियां नहीं रखते। मैं सभापति की इस टिप्पणी से पूरी तरह सहमत हूं कि इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए और सदस्यों द्वारा उठाई गई चिंताएं भी बहुत वास्तविक है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बेंच से नोटों का बंडल बरामद हुआ है। यह जांच का विषय है। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: निशिकांत दुबे के बयान पर लोकसभा में हंगामा, सांसदों को ओम बिरला की सलाह

भाजपा नेता ने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मैं हैरान हूं कि कांग्रेस नेताओं के पास से नोटों के बंडल कहां से बरामद हो रहे हैं...इस घटना की जांच होनी चाहिए।' बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि संसद भवन से नोटों का बंडल बरामद होना जांच का विषय है। ये बेहद चौंकाने वाली बात है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi निर्वाचन आयोग पर भ्रम फैलाने के लिए पद से दें इस्तीफा: Mohan Yadav

Middle East में तनाव बढ़ने से Global Oil Supply पर असर, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Asian Games में गोल्ड से बस एक छलांग दूर थीं Ancy Sojan, चीन की खिलाड़ी ने आखिरी दांव से मारी बाजी

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary