योगी के भाषणों में हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान के अलावा कुछ भी नहीं: दिग्विजय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

इंदौर (मध्यप्रदेश)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों का सियासी पारा चढ़ने के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उनके चुनावी भाषणों में ‘‘हिंदू-मुसलमान’’ और ‘‘हिंदुस्तान-पाकिस्तान’’ जैसे विभाजनकारी मुद्दों के अलावा कुछ नहीं होता। सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप (मीडिया) योगी आदित्यनाथ के चुनावी भाषण सुन ही रहे हैं। क्या आपने उनके भाषणों में हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान और श्मशान-कब्रस्तान के अलावा कोई और शब्द सुना है?’’ 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मायावती के गायब रहने से छिटकेंगे दलित वोटर, हाथी की चाल धीरे रहने से किसे पहुंचेगा फायदा?

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी हमला करते हुए कहा कि जिस तरह दीमक घर या अन्य वस्तु की सतह के नीचे गुपचुप तरीके से लगकर उसे बर्बाद करती है, वैसे ही संघ भी गुपचुप तरीके से काम करते हुए पूरी व्यवस्था को बिगाड़ रहा है। सिंह ने कहा, ‘‘इस बात पर सबसे ज्यादा गालियां मैं खाऊंगा क्योंकि कहा जाएगा कि मैंने संघ की तुलना दीमक के साथ कर दी है। लेकिन मैंने संघ को नहीं, बल्कि उस विचारधारा के चरित्र को दीमक कहा है जो गुपचुप तरीके से देश की व्यवस्था बिगाड़ रही है।’’ 

प्रमुख खबरें

घाटे और कड़ी टक्कर के बीच बिका Pizza Hut, लगभग 22500 करोड़ में हुआ सौदा, जानिए क्यों यम ब्रांड्स को बेचना पड़ा सबसे मशहूर नाम

Summer Health: क्या पेट की गर्मी से चेहरे पर होते हैं Pimples? जानें इस दावे का पूरा सच

Modi से मिलते ही Meloni ने इस बार कह दी बड़ी बात, We’re the most famous couple on Instagram

Jijabai Death Anniversary: सिर्फ Shivaji की मां नहीं, Maratha Empire की असली वास्तुकार थीं जीजाबाई