'उस दौर से बुरा कुछ नहीं हो सकता' Aryan की गिरफ्तारी पर पहली बार बोलीं Gauri Khan

By एकता | Sep 22, 2022

बॉलीवुड के मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल चैट शो 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan 7) का लेटेस्ट एपिसोड गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस एपिसोड में किंग खान की पत्नी गौरी खान अपनी बीएफएफ महीप कपूर और भावना पांडे के साथ नजर आईं। तीनों बीएफएफ ने शो के होस्ट के साथ कॉफी की चुस्कियां लेते हुए अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी बातें की। इस दौरान गौरी खान ने शाहरुख़ खान के साथ अपने रिश्ते और बेटे आर्यन खान की ड्रग केस में गिरफ्तारी के बारे में खुलकर बात की। बता दें कि यह पहला मौका है जब गौरी या परिवार के किसी भी सदस्य ने इस मामले पर बात की है।

इसे भी पढ़ें: Malaika Arora लेकर आ रही हैं नया शो, Arbaaz Khan और Arjun Kapoor का होगा आमना सामना

इसपर गौरी ने जवाब दिया, 'हां, एक परिवार के रूप में, हम जिस दौर से गुजरे हैं... मुझे लगता है कि एक मां के रूप में, एक माता-पिता के रूप में हमने जो कुछ भी झेला है, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। लेकिन आज जहां हम एक परिवार के रूप में खड़े हैं, मैं कह सकती हूं कि हम एक अच्छी जगह पर हैं। जहां हम सभी से प्यार महसूस करते हैं। हमारे सभी दोस्त और इतने सारे लोग जिन्हें हम नहीं जानते थे, उनके संदेश और इतने प्यार के लिए मैं बहुत धन्य महसूस करती हूं। और मैं कहूंगी कि मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने इस दौरान हमारा साथ दिया।'

इसे भी पढ़ें: Aishwarya ने वो दिया जो मेरे पास पहले कभी नहीं था, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Abhishek Bachchan का इंटरव्यू

आपको बता दें, पिछले साल आर्यन खान को मुंबई पुलिस ने एक क्रूज जहाज पर ड्रग्स ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस वजह से आर्यन को एक महीने के करीब जेल में रहना पड़ा था और सबूतों के अभाव के चलते बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि ड्रग-ऑन-क्रूज़ मामले में आर्यन खान को कोर्ट द्वारा क्लीन चीट दे दी गयी हैं।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा