शरद पवार- फडणवीस की बैठक के बारे में कुछ भी रहस्यमयी नहीं है : शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

मुंबई। शिवसेना ने शरद पवार और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस के बीच हालिया बैठक को बुधवार को तवज्जो नहीं दी और कहा कि बैठक में कुछ भी ‘‘गोपनीय’’ नहीं है क्योंकि राकांपा प्रमुख का ऐसा व्यक्तित्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता विभिन्न मुद्दों पर उनकी सलाह लेते रहते हैं। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में इन कयासों को भी खारिज कर दिया गया कि सोमवार की बैठक के बाद ‘‘ऑपरेशन लोटस’’ के तहत महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल होगी।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने भी दी छात्रों को राहत, 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द

पवार न केवल महाराष्ट्र के नेता हैं बल्कि वह पूरे देश के नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम नेता उनसे विभिन्न मुद्दों पर सलाह लेते हैं।’’ शिवसेना ने इंदिरा गांधी और समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ नेताओं का व्यक्तित्व राजनीति से ऊपर होता है जैसा कि पवार का है। शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र में कई नेता पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे से उनके आवास ‘मातोश्री’ में मुलाकात करने आते थे।

प्रमुख खबरें

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य

NCB ने केरल और बेंगलुरु में तोड़ा कोकीन तस्करी नेटवर्क, 7 गिरफ्तार