एमपी विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना हुई जारी, 7 मार्च से शुरू होगा सत्र

By सुयश भट्ट | Feb 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सूचना जारी हो गई है। 7 मार्च से शुरू हो रहा है और 25 मार्च तक चलना है। इस दौरान मध्य प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इस सत्र में 13 बैठकें होंगी। आज इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:मिशन 2023 के चलते दिल्ली पहुंचे CM शिवराज, PM मोदी से करेंगे मुलाकात 

वहीं शिवराज सरकार ने बजट को लेकर खास तैयारियां की है। इस बार का बजट किसानों, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही रोजगार पर केंद्रित होगा। इसका सकेत सीएम शिवराज सिंह पहले ही दे चुके हैं। और साथ ही मंत्रियों, विधायकों से भी सुझाव मांग गए हैं।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्य बजट को लेकर सियासत शुरू हो गई है। सुझाव नहीं लिए जाने से नाराज विपक्षी विधायकों ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बजट पर सुझाव नहीं लिए जाने से कांग्रेस विधायक नाराज हैं।

इसे भी पढ़ें:धनी वर्ग की अपेक्षा आम आदमी से अधिक कर ले रही मोदी सरकार: दिग्विजय सिंह 

दरअसल कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बैठक में कांग्रेस विधायकों से भी प्रस्ताव बुलाये जाने की मांग की है। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक