कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गुलेल गैंग का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, 25000 का था इनाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

नोएडा (उप्र)। नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कारों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गुलेल गैंग के कुख्यात बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश के सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बदमाश को उसके दिल्ली स्थित ठिकाने से चार अगस्त को पकड़ने गई थी, लेकिन उस समय आरोपी ने ब्लेड मारकर अपने आप को घायल कर दिया था। उसे दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान)अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उपचार के बाद ठीक होने पर रविवार को उसे गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें