मेघालय में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात उग्रवादी ढेर, छापेमारी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

शिलांग। मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में शुक्रवार को तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक खूंखार उग्रवादी मारा गया जिसने पूर्व में आत्मसमर्पण किया था। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में हाल में हुए सिलसिलेवार धमाकों के संबंध में जब उसके घर पर छापेमारी की गई तब यह मुठभेड़ हुई। प्रतिबंधित हाइनीट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) के पूर्व महासचिव चेस्टरफील्ड थांगखिव (54) ने 2018 में उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन त्यसोंग के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान भाजपा में खींचतान! पोस्टर विवाद पर बोलीं वसुंधरा राजे- मैं लोगों के दिलों में रहना चाहती हूं

अधिकारी ने बताया कि थांगखिव को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चंद्रनाथन ने बताया कि उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और पुलिस ने बंदूक, उसके लैपटॉप में डिजिटल दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किया। एचएनएलसी मंगलवार को शिलांग में भीड़-भाड़ वाले बाजार में हुए आईईडी विस्फोट की जिम्मेदारी ले चुका है जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। पिछले महीने, खिलहेरियाट में पुलिस बैरक में आईईडी विस्फोट हुआ था जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं थी। मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने पीटीआई-को बताया कि विस्फोट के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से दो ने हमले में थांगखिव की सीधी संलिप्तता के साक्ष्य दिए थे।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द