रोजर फेडरर को पछाड़कर नोवाक जोकोविच ने ATP रैकिंग में सबसे अधिक समय तक टॉप पर रहने का बनाया रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2021

नयी दिल्ली। हाल ही में अपना नौवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 18वां ग्रैंडस्लैम का खिताब जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दिग्गज रोजर फेडरर को पछाड़कर एटीपी रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक शीर्ष पर रहने का रिकार्ड अपने नाम किया। एटीपी की ताजा रैंकिंग में जोकोविच शीर्ष पर है जिससे वह कुल 311वें सप्ताह में शीर्ष पर बनें हुए है जबकि फेडरर 310 सप्ताह तक शीर्ष पर रहे थे। एटीपी से जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यह वास्तव में दिग्गजों के रास्ते पर चलने के लिए उत्साहित करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह जानना बहुत ही शानदार है कि मैंने अपने बचपन के सपने को उनके बीच रहते हुए पूरा किया। इस उपलब्धि से यह भी पुष्टि होती है कि जब आप लगन और जुनून से कुछ करते है, तो सब कुछ संभव है।’’

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks