नोवाक जोकोविच जापान ओपन के युगल मुकाबले में हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

तोक्यो। कंधे की चोट के कारण यूएस ओपन के चौथे दौर से बाहर होने वाले विश्व के नंबर एक (एकल रैंकिंग) टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की वापसी यादगार नहीं रही और सोमवार को उन्हें जापान ओपन के युगल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने हालांकि अपने खेल के दौरान फिट होने के संकेत दिये और एकल मुकाबले में अभियान की शुरुआत से पहले लय हासिल की। 

जोकोविच और सर्बिया के उनके हमवतन फिलिप क्राजिनोविच की जोड़ी को ब्राजील के ब्रूनो सोएर्स आर मेट पाविक की जोड़ी ने 6-2, 4-6, 10-4 हराया। पहली बार जापान ओपन में खेल रहे जोकोविच आस्ट्रेलिया के 20 साल के एलेक्सेई पोपेरिन के खिलाफ अपने एकल अभियान की शुरुआत करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में ATP कप में खेलेंगे दुनिया के टॉप 10 टेनिस स्टार

इस महीने की शुरुआत में जोकोविच बाएं कंधे में गंभीर चोट के कारण स्टान वावरिंका के खिलाफ यूएस ओपन के चौथे दौर के मुकाबले से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उनकी वापसी का मतलब है कि वह बाकी बचे सत्र में खेल सकते है और यूएस ओपन विजेता राफेल नडाल से नंबर एक रैंकिंग के लिए मिल रही चुनौती का सामना कर सकते है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games क्रिकेट: Shreyas Iyer की कप्तानी में Team India का सामना आज Afghanistan से

Asian Games: Ankush Panghal ने मुक्केबाजी में पक्का किया भारत का पहला पदक

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास