नोवाक जोकोविच तोक्यो ओलंपिक में करेंगे शिरकत, अच्छे प्रदर्शन की जताई उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

बेलग्रेड। विम्बलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने कहा कि वह सर्बिया के लिये तोक्यो ओलंपिक खेलेंगे जिससे ‘गोल्डन स्लैम’ का उनका सपना पूरा हो सकता है। चौतीस वर्ष के जोकोविच ने ट्वीट किया कि उन्होंने टिकट करा ली है और ओलंपिक में सर्बिया के लिये खेलना उनके लिये गर्व की बात है। जोकोविच ने रविवार को ही विम्बलडन जीता जो उनके कैरियर का 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब है।उन्होंने उसके बाद कहा था कि वह अभी कह नहीं सकते कि तोक्यो ओलंपिक खेलेंगे या नहीं।

इसे भी पढ़ें: पीवी सिंधू ने कहा- महामारी से मेरी ओलंपिक की तैयारी प्रभावित नहीं हुई!

अगर वह तोक्यो ओलंपिक में एकल स्वर्ण जीतते हैं और अमेरिकी ओपन खिताब भी जीत लेते हैं तो ‘गोल्डन स्लैम’पूरा करने वाले पहले पुरूष टेनिस खिलाड़ी बन जायेंगे। इसमें एक ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक स्वर्ण शामिल है। स्टेफी ग्राफ अकेले टेनिस खिलाड़ी हैं जो यह कारनामा कर चुकी हैं। उन्होंने 1988 में चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक स्वर्ण जीता था।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota