Novak Djokovic ने 2021 के बाद अमेरिका में पहला एकल मैच जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

मेसन। तेईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने 2021 के बाद अमेरिका में पहला एकल मैच जीता। उन्होंने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में हराया जब कमर में चोट के कारण स्पेन के इस खिलाड़ी को दूसरे सेट में ही कोर्ट छोड़ना पड़ा। दूसरी रैंकिंग वाले जोकोविच ने पहला सेट 6 . 4 से जीता और दूसरे में दो अंक से आगे थे। डेविडोविच को इसके बाद दर्द उठा और मैच 46 मिनट में ही खत्म हो गया। कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण जोकोविच पिछले दो साल में अमेरिका में नहीं खेल सके थे। वह यहां 2019 के बाद पहली बार खेल रहे हैं। वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन 2020 में न्यूयॉर्क में खेला गया था।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया