नोवार्टिस इंडिया ने संजय मुर्देश्वर को वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2019

नयी दिल्ली। फार्मा कंपनी नोवार्टिस इंडिया ने संजय मुर्देश्वर को अपना वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 15 जून, 2019 से प्रभावी है। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की नियुक्ति और वेतन समिति की सिफारिशों के आधार पर नोवार्टिस इंडिया के निदेशक मंडल ने मुर्देश्वर की वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है।

इसके लिए केंद्र सरकार और शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। मुर्देश्वर भारत में कंपनी के अध्यक्ष हैं और देश में कंपनी के फार्मास्युटिकल्स कारोबार देखते हैं वह नोवार्टिस हेल्थकेयर प्राइवेट लि. के प्रबंध निदेशक भी हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की