17 November: Reita Faria ने 1966 में जीता था एशिया का पहला Miss World खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 16, 2026

नब्बे के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो धमाल मचाया था उसकी शुरुआत दरअसल 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने की थी। वर्ष 1945 में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला बनीं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता। हालांकि उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर को अपना करियर नहीं बनाया और एक साल तक मॉ‌डलिंग करने के बाद अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी को अपना करियर भी बनाया।

लगभग दो दशक के बाद 1998 में रीता एक बार फिर फैशन की दुनिया में वापस लौटीं और उन्होंने तब (1998 में) फेमिना मिस इंडिया की जज की भूमिका निभाई। देश-दुनिया के इतिहास में 17 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1869 : भूमध्यसागर को लाल सागर से जोड़ने वाली सोएज नहर को दस साल के निर्माण कार्य के बाद नौवहन के लिए खोला गया। 1915 : क्रांतिकारी विष्णु गणेश पिंगले को फांसी दी गयी।

1928 : लाला लाजपत राय का निधन। 1932 : तीसरा गोल मेज सम्मेलन शुरू हुआ। 1966 : भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता।

वह यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं। 1966 : सोवियत संघ ने अपना एक मानवरहित सुदूर नियंत्रित यान चंद्रमा की सतह पर उतारा। 1989 : चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बेदर्दी से कुचला।

हालांकि विरोध की इस आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंतत: देश की कम्युनिस्ट सरकार को इस्तीफा देना पड़ा। 1997: मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल ऑफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला किया जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 2008 : वैम्पायर के प्रेम पर आधारित स्टेफनी मियर के प्रसिद्ध उपन्यास श्रृंखला ट्वालाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लास एंजिल्स में प्रीमियर।

इस श्रृंखला की फिल्मों को दुनियाभर में बेहद लोकप्रियता मिली। 2024: उत्तरी गाजा में इजराइली हमले में 30 लोग मारे गए। 2025: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को “मानवता के विरुद्ध अपराध” के लिए मृत्युदंड की सजा सुनायी गई।

प्रमुख खबरें

European Commission ने भारत समेत 5 देशों के Steel पर लगाई Anti-Dumping Duty

राष्ट्रीय रैंकिंग Table Tennis: पूर्व चैंपियन G Sathiyan को हराकर Balamurugan क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi Police में महिला कर्मियों की संख्या 2030 तक 25 प्रतिशत करने की योजना

Yes Bank के AT-1 Bond फैसले के खिलाफ Supreme Court पहुंची RBI, पुनर्विचार याचिका दाखिल