25 नवंबर को Constituent Assembly में हुआ था डॉ. Ambedkar का ऐतिहासिक समापन भाषण

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 25, 2026

इतिहास में 25 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत की एक बड़ी महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आख़िरी बैठक में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था। इसके अगले दिन 26 नवंबर को संविधान अपनाया गया।

बाबा साहब ने उस समय जिन चुनौतियों को राष्ट्र निर्माण में बाधक करार दिया था, वह आज भी उतनी ही विकरालता के साथ देश के सामने मौजूद हैं। यह उनकी दूरदर्शिता ही थी कि वह संविधान सभा के आख़िरी भाषण में आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी के ख़ात्मे को राष्ट्रीय एजेंडे के रूप में सामने लाए। देश दुनिया के इतिहास में 25 नवंबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1741 : रूस की महारानी एलिजाबेथ ने इंपीरियल रशियन गार्ड्स की मदद से तख्ता पलट कर सेंट पीटर्सबर्ग की सत्ता पर कब्जा जमाया।

1866 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन। 1867 : अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया। 1908 : माल्टा के पास एसएस सार्डिनिया जहाज में आग लगने और दुर्घटनाग्रस्त होने से कम-से-कम 118 लोगों की मौत हुई।

1944 : ब्रिटेन में लंदन के न्यू क्रॉस स्थित वूलवर्थ्स स्टोर पर जर्मन रॉकेट गिरा, जिसमें लगभग 168 लोगों की मौत हुई और 120 से अधिक घायल हो गए थे। 1948 : भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना। 1949 : संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया।

1950 : अमेरिका के पूर्वी हिस्से में आए ग्रेट एपलाचियन तूफान में 383 लोगों की मौत हुई। भारी बर्फबारी और बर्फीली हवाओं ने व्यापक तबाही मचाई। 1952 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्म।

राजनीति में आने से पहले वह देश की क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में खासे लोकप्रिय हुए और देश को 1992 में विश्व कप में विजय दिलाई। 1960 : टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया। 1967 : पुर्तगाल में आई भीषण बाढ़ में 700 से अधिक लोगों की जान गई।

यह पुर्तगाल की सबसे घातक बाढ़ आपदाओं में से एक थी। 1967 सूखा वर्ष था, लेकिन 25 नवंबर की शाम सात बजे से मध्यरात्रि के बीच महज पाँच घंटों में पूरे साल की कुल बारिश का पाँचवाँ हिस्सा बरस गया। नदियों के किनारों पर अनियोजित निर्माण (झुग्गियों और कच्चे घरों) तथा पुलों के पास मलबे के जमा होने से पानी का स्तर रात के समय अचानक बढ़ गया, जिससे सोते हुए लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला 1975 : सूरीनाम को हॉलैंड से आजादी मिली।

1987 : फिलीपीन में अत्यंत शक्तिशाली तूफान नीना और समुद्री लहरों के कारण 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई तथा कई गांव तबाह हो गए। 2000 : अजरबैजान के बाकू में लगभग 6.8 से 7.0 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें करीब 35 लोगों की मौत हुई तथा 600 से अधिक घायल हो गए। 2009 : सऊदी अरब के जेद्दा में मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई जिससे लगभग 122 लोगों की मौत हुई और हजारों वाहन बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए।

2014 : संगीत नाटक अकादमी सम्मान, पद्मश्री और कालिदास सम्मान सहित कई पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री और कोरियोग्राफर सितारा देवी का 94 साल की उम्र में निधन। 2016 : क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

2018 : यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) छोड़ने पर हामी भरी। 2020 : अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में निधन। 2021 : रूस में केमेरोवो क्षेत्र की लिस्टव्याझनाया कोयला खदान में आग और विस्फोट के बाद 51 लोगों की मौत हुई।

2025 : इथियोपिया के निष्क्रिय पड़े हायली गुब्बी ज्वालामुखी में लगभग 12,000 वर्षों बाद विस्फोट हुआ। इससे निकली राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा और कई उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा।

प्रमुख खबरें

UP Congress Chief Ajay Rai बोले, SP की 5 सीटों की सूची बातचीत की शुरुआत, गठबंधन रहेगा मजबूत

उत्तरी England की 10 प्रतिशत फर्म्स 2026 तक भारत में करेंगी कारोबार, ट्रेड सर्वे में खुलासा

Winter Fashion: कम हाइट वाली लड़कियां ऐसे चुनें Outfit, दिखेंगी लंबी और स्टाइलिश

Thiruparankundram Deepam Controversy: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दीपाथून पर नहीं जला दीप, बीजेपी ने उठाए सवाल