Odisha Medical PG Exam: अब डॉक्टरों के एग्जाम में सेंध, whatsapp पर बंट गया क्वेश्चन पेपर

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2026

एक तरफ एग्जामिनेशन हॉल में मेडिकल का पेपर चल रहा था और दूसरी तरफ WhatsApp ग्रुप पर क्वेश्चन पेपर शेयर किए जाने लगे। क्वेश्चन पेपर के साथ सवालों के जवाब भी शेयर किए जा रहे थे। कथित पेपर लीक का यह मामला 27 जुलाई का है। अधिकारियों ने बताया कि क्वेश्चन पेपर की फोटो एग्जामिनेशन हॉल के अंदर से ही क्लिक की गई है। यह मामला ओडसा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस का है। 2023-26 बैच के स्टूडेंट्स एमडीएमएस के जनरल सर्जरी थ्योरी का पेपर दे रहे थे। तभी जानकारी मिली कि पेपर कथित तौर पर लीक हो गया है। हालांकि यूनिवर्सिटी फिलहाल इसे पेपर लीक का केस नहीं बता रही है। मैनेजमेंट का कहना है कि पहले अलग-अलग एग्जामिनेशन सेंटर्स की जांच की जाएगी। फिर कंफर्म किया जाएगा कि यह पेपर लीक का मुद्दा है भी या नहीं। अभी इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई है कि जो पेपर कथित तौर पर लीक हुआ है उसको कैंसिल किया जाएगा या फिर नहीं। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि तस्वीरें परीक्षा हॉल के अंदर से ली गई थी। शायद कोई व्यक्ति सिक्योरिटी चेक से बच गया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सेंटर के अंदर लेकर चला गया। अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पेपर खत्म होने से पहले पेपर की फोटो कैसे खींची गई। उसे शेयर कैसे किया गया और किस डिवाइस से उसे शेयर किया गया। 

पेपर के फैलने का समय और अधिकारियों का जवाब

मामले को साफ़ करते हुए अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि पेपर परीक्षा से पहले लीक होने के बजाय हॉल के अंदर से ही बाहर भेजा गया था। प्रोफ़ेसर दलाई ने कहा हम इसे परीक्षा का पेपर 'लीक' होने का मामला नहीं कहेंगे, बल्कि यह पेपर बाहर भेजा गया था। 'लीक' शब्द का इस्तेमाल तब किया जाता है जब परीक्षा से पहले ही प्रश्न-पत्र छात्रों तक पहुँच जाए, लेकिन इस मामले में पेपर बाँटे जाने के बाद बाहर भेजा गया। हमें शक है कि इसे फैलाने के लिए किसी गैजेट या ऐप का इस्तेमाल किया गया था। हम नियमित रूप से तलाशी और सुरक्षा जाँच करते हैं, फिर भी अगर किसी छात्र ने चुपके से फ़ोन अंदर पहुँचा दिया होगा, तो शायद इसी तरह पेपर बाहर गया होगा। भविष्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए हम ज़रूरी कदम उठाएँगे।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती है Negative Energy और कंगाली

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक