अब सामने आया ओमीक्रोन का नया वेरिएंट, बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

By अंकित सिंह | Dec 09, 2021

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने एक बार फिर से विश्व के समक्ष चिंता की नई लकीरें खींच दी हैं। ओमीक्रोन लगातार विश्व के अलग-अलग देशों में अपने पैर पसार रहा है। जानकारी के मुताबिक अब तक यह 54 देशों में पहुंच गया है। ओमीक्रोन का सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। डब्ल्यूएचओ ने भी इसे घातक वेरिएंट बताया है। डब्ल्यूएचओ ने ओमीक्रोन को वैरीअंट आफ कंसर्न की सूची में डाला था। ओमीक्रोन को B.1.1.529 बताया गया है। इन सबके बीच खबर यह भी है कि यह वेरिएंट दो हिस्सों में बंट चुका है। यह है BA.1 और BA.2। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे डरने की बजाए सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। 

इसे भी पढ़ें: लालू के घर बजेगी शहनाई, हरियाणा की छोरी से होगी बिहार के लाल तेजस्वी की सगाई

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के खिलाफ फाइजर का कोविड-19 रोधी टीका आंशिक सुरक्षा प्रदान करता है। एक प्रयोगशाला के अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन का अभी विशेषज्ञों ने मूल्यांकन नहीं किया है। मंगलवार को इसे वेबसाइट ‘मेडरेक्सिव’ पर साझा किया गया। अध्ययन में यह भी पाया गया कि उन लोगों में काफी प्रतिरोधक क्षमता अधिक बनी, जिन्होंने टीके की दोनों खुराक ली थी और जो संक्रमित हो चुके थे। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने की थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा फैसला: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, Pralhad Joshi बने Education Minister

छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा

NEET Protest: Delhi Metro के सभी Entry Gate खुले, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत

जेवर में आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का विधिविधान से हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक धीरेंद्र सिंह