लालू के घर बजेगी शहनाई, हरियाणा की छोरी से होगी बिहार के लाल तेजस्वी की सगाई

lalu tejashwi
अंकित सिंह । Dec 9 2021 1:41PM

बताया जा रहा है कि राज्य से मूल रूप से हरियाणा के रहने वाली हैं और फिलहाल उनका परिवार दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। जानकारी के मुताबिक लाल- राबड़ी समेत उनकी सातों बेटियां और दामाद दिल्ली पहुंच चुके हैं। करीबी रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर एक बार फिर से शहनाई गूंजने वाली है। उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव की आज दिल्ली में सगाई है। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव सगाई के बाद जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, सगाई और शादी को लेकर जो तैयारियां हैं उसे बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के फार्म हाउस पर सगाई की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं और परिवार के सभी सदस्य पटना से दिल्ली आ गए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि तेजस्वी यादव अपनी पसंद से शादी कर रहे हैं। तेजस्वी यादव जिस लड़की से शादी करने वाले हैं उसका नाम राजश्री है। दोनों दिल्ली स्थित आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती थी और अब यह दोस्ती रिश्तेदारी में बदल रही है।

बताया जा रहा है कि राज्य से मूल रूप से हरियाणा के रहने वाली हैं और फिलहाल उनका परिवार दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। जानकारी के मुताबिक लाल- राबड़ी समेत उनकी सातों बेटियां और दामाद दिल्ली पहुंच चुके हैं। करीबी रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि सगाई समारोह को बेहद निजी रखा गया है। समारोह में 40 से 50 लोग ही शामिल होंगे। सगाई और शादी की पूरी तैयारियां गुपचुप तरीके से की जा रही है। परिवार का कोई भी सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर तेजस्वी की शादी को लेकर कंफर्म कर दिया।

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा विधायी कार्यों में निर्वाचित प्रतिनिधियों की अधिकतम भागीदारी के लिए विधायकों के पीए को प्रशिक्षित करेगी

बताया जा रहा है कि तेजस्वी और राजश्री की सगाई लालू यादव के बेल मिलने के बाद हो सकती थी। लेकिन कोरोना महामारी का दौर, लालू की खराब तबीयत और पार्टी में झगड़े की वजह से इसे टाला गया। अब जब सब कुछ ठीक-ठाक हो गया है तब इस सगाई को किया जा रहा है। तेजस्वी की सगाई में शामिल होने के लिए तेजप्रताप भी आ रहे हैं। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की 7 बेटियां और दो बेटे हैं। लालू की पत्नी राबड़ी देवी भी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। तेजस्वी यादव फिलहाल विपक्ष के नेता भी हैं और राघोपुर सीट से विधायक है। तेजस्वी यादव 2015 से 2017 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़