संभल में अब जामा मस्जिद के सामने बनी पुलिस चौकी

By अजय कुमार | Dec 28, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये अलर्ट है। इसी क्रम में अब जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा  है। गत दिवस 27 दिसंबर को मस्जिद के पास खाली मैदान पर खोदाई करवाई गई। यह पुलिस चौकी जामा मस्जिद के सामने स्थित मैदान में बनाई जा रही है। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस चौकी के लिए जमीन की पैमाइश हो चुकी है। नगर पालिका की टीम के नींव खोदाई के दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर अपनी पुश्तैनी जमीन होने का दावा किया। 

इसे भी पढ़ें: अब संभल की शाही जामा मस्जिद पर 24 घंटे रहेगी यूपी पुलिस, उठाया ये बड़ा कदम

28 दिसम्बर शनिवार सुबह में निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र की मौजूदगी में पंडित शोभित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल से सतर्क हुए पुलिस-प्रशासन ने जामा मस्जिद के नजदीक पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया है। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद एहतियाती तौर पर चौकसी लगातार बरती जा रही है। इसी क्रम में अब शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे पूरे शहर में निगरानी की जा सके। डीएम ने बताया कि पालिका की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत दिलाएगी भगवान गणेश की पूजा

15 सितंबर का इतिहास: 1959 में शुरू हुआ था Doordarshan, कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं भी दर्ज

India-US Joint Military Exercise | रेगिस्तान से लेकर हिमालय की ऊंचाइयों तक, शुरू हुआ भारत-US का युद्ध अभ्यास 2026, क्यों थर्राएंगे ड्रैगन और पाकिस्तान?

Engineers Day: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले Sir M Visvesvaraya का योगदान और इतिहास