15 सितंबर का इतिहास: 1959 में शुरू हुआ था Doordarshan, कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं भी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 15, 2026

सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना 1959 में 15 सितंबर को हुई थी। छोटे से पर्दे पर चलती-बोलती तस्वीरें दिखाने वाला और बिजली से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतूहल का विषय था। जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग उसे दूर-दूर से देखने आते थे। छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना मानो प्रतिष्ठा का प्रतीक हुआ करता था और देश की कला और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम इस सरकारी प्रसारण सेवा का अभिन्न अंग थे। दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के लिए ही कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था। नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में ऑल इंडिया रेडियो के एक अंग के रूप में हुई। 15 सितंबर 2007 को पेरू के कारांकास में एक उल्कापिंड गिरा जिससे जमीन पर 13 से 15 मीटर चौड़ा और 4.5 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। इस गड्ढे से से उबलता पानी और दुर्गंध वाली गैस निकलने लगी। विज्ञान जगत और स्थानीय लोगों के लिए यह एक बेहद अनोखी और रहस्यमयी घटना थी।

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls 2026 | बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत PA Chandranath Rath की मां को टिकट

Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल