UP Legislative Assembly by-election: अब अखिलेश यादव लगायेंगे पीडीए की पंचायत

By अजय कुमार | Jun 24, 2024

लखनऊ। तोता-मैना की कहानी की तरह समाजवादी पार्टी का एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण भी पुराना हो गया है। अब सपा के अंदर पीडीए की बात होती है। आम चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सफलता से उत्साहित समाजवादी पार्टी के प्रमुख आने वाले दिनों में पीडीए की धार और तेज करने जा रहे हैं। अब सपा पीडीए को विधान सभा उप-चुनाव में आजमायेगी। फिलहाल पार्टी की नजर दस विधान सभा सीटों पर होने वाले होने वाले उपचुनाव पर है। इसके बाद 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पीडीए को अपनाया जायेगा। इसके लिए समाजवादी पार्टी गांव-गांव पीडीए पंचायत का आयोजन करने जा रही है। सपा पीडीए में आने वाली जातियों को एकजुट करेगी और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी।

इसे भी पढ़ें: Mayawati ने पलटा अपना फैसला, भतीजे Akash Anand को फिर बनाया BSP का राष्ट्रीय संयोजक

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी कहते हैं कि पीडीए पंचायत के जरिए सपा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को भाजपा सरकार द्वारा उनके अधिकारों पर किए जा रहे हमले व संविधान के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है उसके बारे में शिक्षित किया जाएगा। संसद सत्र खत्म होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय करेंगे। पार्टी इस पंचायत के जरिए अधिकतम गांवों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप