अब हिंदी सीखेंगे अमेरिकी, जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में शुरू होगी मुफ्त कक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका में हिन्दी को प्रोत्साहित करने के लिए यहां स्थित भारतीय दूतावास लोगों की मांग पर प्रतिष्ठित जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए निशुल्क हिन्दी की कक्षाएं संचालित करेगा। छह हफ्ते का गैर क्रेडिट हिन्दी भाषा का परिचयात्मक पाठ्यक्रम 28 अगस्त से शुरू होगा और दूतावास में भारतीय संस्कृति विषय के शिक्षक डॉ.मोक्षराज छात्रों को पढ़ाएंगे। इस साल के शुरुआत में दूतावास ने अपने परिसर में एक घंटे की निशुल्क साप्ताहिक कक्षाएं संचालित की थी। इस पाठ्यक्रम को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और बहुत कम समय में सात देशों के 87 छात्रों ने नामांकन कराया। 

विश्वविद्यालय स्थित सिगुर सेंटर फॉर एशियन स्टडीज के निदेशक बेंजामिन डी हॉपकिंस और एसोसिएट निदेशक दीपा एम ओल्लापल्ली ने हाल में अमेरिका स्थित भारतीय राजदूत को लिखे पत्र मेंकहा था,‘‘ यह इंगित करता है कि छात्रों में हिन्दी भाषा पढ़ने के लिए भारी रुचि है इसने हमें सफलतापूर्वक परिचयात्मक पाठ्यक्रम बनाने के लिए प्रोस्ताहित किया।’’ इस परिचयात्मक हिन्दी भाषा पाठ्यक्रम में छात्र वर्तनी सहित भाषा के विभिन्न पहलुओं को जानेंगे। वे हिन्दी भाषा बोलना भी सीखेंगे।

प्रमुख खबरें

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग