अब आम आदमी की तरह रहेंगे अरविंद केजरीवाल, छोड़ेंगे अपना सरकारी आवास, लौटाएंगे सभी सुविधाएं

By अंकित सिंह | Sep 18, 2024

दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में अपना आधिकारिक आवास छोड़ देंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज कहा कि केजरीवाल अगले कुछ हफ्तों में सारी सुविधाएं छोड़ देंगे। राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में आप नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल वे सभी सुविधाएं भी छोड़ देंगे जो उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में मिली थीं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी जनता की अदालत में अग्नि परीक्षा देने के लिए CM पद से इस्तीफ़ा दिया है और अब जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाएगी और फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: AAP विधायक अमानतुल्ला खान ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, अपनी गिरफ्तारी को दी चुनौती

उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल है लेकिन अब वह आम आदमी की तरह रहेंगे। दो साल से बीजेपी लगातार उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है, उनकी ईमानदारी पर सवाल उठा रही है, अगर कोई और नेता होता तो अपने पद पर कायम रहता. लेकिन अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया कि वह जनता की अदालत में जाएंगे. उन्हें उनसे ईमानदारी का सर्टिफिकेट मिलेगा। सीएम के तौर पर कई सुविधाएं मिलती हैं, वो सुविधाएं अरविंद केजरीवाल को भी मिलीं. लेकिन इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वह सब कुछ छोड़ देंगे. अगले कुछ हफ्तों में वह सीएम आवास छोड़ देंगे। 

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...