Trump ने किया था अलग होने का ऐलान, अब बाइडेन करेंगे बकाया राशि का भुगतान, UNESCO में फिर से शामिल होगा अमेरिका

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2023

जैसे-जैसे दुनिया तेजी से ग्लोबलाइज होती जा रही है, वैसे-वैसे इसके विविध समुदायों के सामाजिक इतिहास को संरक्षित करने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है। विश्व भर में यूनाइटेड नेशन की पहचान शांति के प्रतीक के रूप में होती है। यूएन ने 1945 में एक मीटिंग बुलाई जिसमें 44 देशों ने हिस्सा लिया। इन्हीं 44 देशों के साथ यूनेस्को की स्थापना की गई। संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक और वैज्ञानिक एजेंसी यूनेस्को ने ऐलान किया कि अमेरिका ने फिर से उससे जुड़ने का फैसला किया है। साथही कहा कि अमेरिका 60 करोड़ डॉलर से ज्यादा की बकाया राशि का भी भुगतान करेगा। यूनेस्को में चीन के बढ़ते दखल को देख अमेरिका ने ये कदम उठाया है। 

इसे भी पढ़ें: 'दुनिया में बढ़ा भारत का नाम', अमित शाह बोले- जो काम कांग्रेस चार पीढ़ियों में नहीं कर पाई वो मोदी ने कर दिखाया

यूनेस्को क्या है?

यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से राष्ट्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देती है। यूनेस्को का मुख्यालय फ्रांस के शहर पेरिस में स्थित है। यूनेस्को की स्थापना 16 नवंबर 1945 लंदन में की गई थी। ऑड्रे अज़ोले यूनेस्को के महानिदेश है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के चेयरमैन Rajeev Kumar ने निवेशकों को दिया भरोसा, Transparency और बेहतर Governance के साथ बढ़ेगा बैंक

Aviation Sector के एक्सपर्ट Tewolde GebreMariam होंगे Air India के नए CEO, Campbell Wilson की लेंगे जगह

फिटनेस बनी Carlos Alcaraz की राह में रोड़ा, Cincinnati Masters के बाद अब US Open पर भी संकट के बादल

FIFA President Infantino की बढ़ी मुश्किल, निवेश प्रस्ताव वापसी के बावजूद UEFA का अविश्वास और Legal Action की तैयारी