पहले विधायक खरीदे अब नोट से वोट खरीदकर दमोह उप चुनाव जीतना चाहते है शिवराज सिंह चौहान- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Apr 16, 2021

भोपाल। पहले विधायक खरीदे अब नोट से वोट खरीद कर दमोह उप चुनाव जीतना चाहते है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। दमोह उप चुनाव में मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संदिग्ध गाड़ी और होटल के एक कमरे में करोड़ो रूपए होने की सूचना के बाद मध्य प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी यह बात कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि दमोह उप चुनाव में प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। जिसमें स्थानीय प्रशासन पूरी तरह बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहा है। जीतू पटवारी ने दमोह पुलिस अधीक्षक पर बीजेपी कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: कोविड वार्ड में भर्ती मरीज की ऑक्सीजन हटाने से मौत, सीसीटीवी में वार्ड बॉय हटाता दिखा ऑक्सीजन

जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज जी और नरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी सत्ता हवस में अंधे हो गए है, इसको किसी भी रूप में सत्ता चाहिए और इसके लिए ये हर बार लोकतंत्र का बलात्कार करते है यह लोग कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है। चुनाव जीतने के लिए यह शासन प्रशासन का दुरूपयोग कर चुनाव जीतना चाहते है। दमोह कांग्रेस प्रत्याशी जब इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे थाने में बैठा दिया जाता है ये लोकतंत्र है या तानाशाही, ये लोकतंत्र है या हिटलरशाही जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी मौन नहीं रहेगी। जीतू पटवारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी नया भारत बनाना चाहते थे क्या इस तरह लोकतंत्र की हत्या कर नया भारत बनेगा। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग सहित कोर्ट की शरण में जाएगी। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा