अब मालदीव में 'China Out' होने वाला है, Modi-Muizzu ने कैसे जिनपिंग को चौंकाया

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

पीएम मोदी अपनी बेहतरीन विदेश नीति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण के ही दिन चीन को ऐसा झटका दिया है कि जिनपिंग को ये हजम नहीं हो रहा है। ये संदेश मालदीव के जरिए भेजा गया है जिसे अभी तक चीन लगातार भड़काता आया है। मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के नेताओं ने शिरकत की जिसमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु भी शामिल थे। शपथ ग्रहण के बाद नेताओं की मुलाकात भी हुई और साथ में डिनर भी किया। खास बात ये है कि शपथ ग्रहण के बाद जब पीएम मोदी के साथ सात देशों के लीडर शामिल हुए तो उसमें पीएम मोदी की साथ वाली कुर्सी पर मुइज्जू ही बैठे थे। भारत विरोधी बयान देने वाले मुइज्जू का ये बदलाव देखकर चीन जरूर परेशान हो रहा होगा। 

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir में आतंकी कार्रवाई, इधर शहबाज दे रहे बधाई, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का PM बनने पर जानें पाकिस्तान ने क्या कहा

सात देशों के नेताओं को बुलावा

देश मंत्रालय ने कहा कि सात देशों के नेताओं को भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप आमंत्रित किया गया। इसने कहा कि भारत, ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) की व्यापक नीति रूपरेखा के अंतर्गत हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ सहयोग कर रहा है। क्षेत्रीय समूह दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) देशों के नेताओं ने मोदी के पहले शपथग्रहण समारोह में भाग लिया था, जब 2014 में उन्होंने भाजपा की शानदार चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।  

प्रमुख खबरें

Ravindra Jadeja का जलवा! Kapil Dev के क्लब में शामिल, बने महान ऑलराउंडर

Unemployment Rate में सुधार: NSO आंकड़ों के अनुसार जुलाई में 5.1% हुई बेरोजगारी, Rural India ने दिखाया दम

JSSC Scam पर Babulal Marandi का Jharkhand सरकार पर हमला, बोले - CBI जांच से क्यों डर रहे?

Cristiano Ronaldo Retirement: संन्यास की दहलीज पर दिग्गज फुटबॉलर, Al Nassr के साथ खत्म हो सकता है करियर का सफर