चिराग पासवान ने जनसंख्या नियंत्रण के कानूनी उपायों को नकारा, बोले- जागरूकता बढ़ाने जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए विधायी उपाय करने की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को इस तरह के उपायों से असहमति जताई। उन्होंने दिल्ली के दो दिवसीय दौरे के बाद पटना लौटने पर यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि सीमित संसाधनों वाले हमारे देश में बेलगाम जनसंख्या वृद्धि विनाशकारी हो सकती है। लेकिन हमें कानून बनाने के बारे में सोचने के बजाय जन जागरूकता बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। हमें आपातकाल के दौरान जबरन नसबंदी को नहीं भूलना चाहिए जिसने जनसंख्या नियंत्रण को बदनाम किया।’’ 

प्रमुख खबरें

Mastercard ने Pine Labs में अपनी पूरी 4.31 फीसदी हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेची

Gujarat के Tapi में Torrent Group बनाएगा 800 Bed Hospital, 910 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजना शुरू

Odisha के ढेंकानाल में पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट, 3 लोग हिरासत में

Kalkaji Mandir के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी अरेस्ट