दिग्विजय सिंह के बयानों पर अब कांग्रेस ने ही प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी है तो हम क्यों दें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा साधु संतों के बारे में दिये गये एक विवादित बयान को लेकर भाजपा ने गुरुवार को कोई प्रतिक्रिया न देते हुए सिंह पर कटाक्ष किया। केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तो कांग्रेस ने भी उनके बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना बंद कर दिया है तो हम क्यों प्रतिक्रिया व्यक्त करें।’’ हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा, ‘‘लेकिन दिग्विजय सिंह की एक मानसिकता रही है, जिसे हमने मुंबई विस्फोट के बाद से ही देखा है कि वे इसी तरह से कुछ भी बोलते रहते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद