अब देवगौड़ा ने कहा, मैं भी एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2018

बेंगलुरु। फिल्म ‘एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’ को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि वह भी ‘‘एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’’ हैं। यह फिल्म प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित है। सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस का आरोप है कि यह उसकी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस का दुष्प्रचार है। फिल्म संजय बारु की इसी नाम से लिखी किताब पर आधारित है। बारु 2004 से 2008 तक सिंह के मीडिया सलाहकार थे।


यह भी पढ़ें: कांग्रेस की विपक्ष से गुजारिश, कहा- भाजपा विरोधी ताकतें एक दूसरे को न करें कमजोर

1996 के आम चुनाव में सरकार बनाने के लिये किसी पार्टी के पास पर्याप्त सीटें नहीं थीं। गैर-कांग्रेसी और गैर भाजपाई क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस के समर्थन से केंद्र में सरकार बनाने का फैसला किया और देवगौड़ा को सरकार का मुखिया चुना। क्षेत्रीय पार्टियों एवं कांग्रेस के समर्थन से देवगौड़ा एक जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री रहे। लेकिन बाद में कांग्रेस ने समर्थन वापस ले लिया, जिससे देवगौड़ा को पद छोड़ना पड़ा। विजय रत्नाकर गुट्टे के निर्देशन में बनी फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है और अक्षय खन्ना ने संजय बारु का किरदार निभाया है। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Gonda Tournament से विनेश की वापसी, Doping नियमों पर WFI से टकराव, दांव पर लगा करियर

China के 2 पूर्व रक्षा मंत्री को जिनपिंग ने सुनाई मौत की सजा, वजह जानकर चौंकी दुनिया

Tata Motors का बड़ा धमाका: अब 10 लाख से कम में Panoramic Sunroof वाली Nexon हुई लॉन्च

पर्सनल लोन अप्रूवल पाने के लिए आवेदन को मजबूत बनाने के आसान कदम