अब डीआरआई ने कसा पीयूष जैन पर शिकंजा,गोल्ड बिस्किट में लेता था परफ्यूम का पेमेंट

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 29, 2021

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर खजाना मिला है। जांच एजेंसियां लगातार इस मामले की जांच कर रही है, जांच के दौरान एजेंसियों को नई नई बातों का पता चल रहा है। इसी कड़ी में अब जांच एजेंसियों ने इस मामले में एक और खुलासा किया है। दरअसल डीआरआई यानी डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की जांच में यह बात सामने आई है कि, इत्र कारोबारी पीयूष जैन ने अपने व्यापार में लेनदेन का एक नया तरीका ढूंढ लिया था। उसका जो परफ्यूम का रॉ मटेरियल विदेशों में और खास करके दुबई में जाता था, उसका पेमेंट वो गोल्ड बिस्किट में लेता था। सूत्रों की माने तो, डीआरआई को इससे संबंधित सुबूत भी मिल गए हैं। जांच एजेंसियों को इस बात का शक है कि, जितना भी गोल्ड उसके घर और फैक्ट्री से पकड़ा गया है, वह उसी तरह के पेमेंट के बदले आया है।

 अधिकारियों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, जो भी सोना और सोने के बिस्किट पीयूष जैन के घर से मिले हैं उस पर से सीरियल नंबर मिटाने का प्रयास किया गया है। कहा जा रहा है कि, सीरियल नंबर को गोदाई पर घिस घिस कर मिटाया गया है। आपको बता दें कि, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि, जो भी सोने के बिस्किट हैं उसके नंबर नए ही हैं। एजेंसी को इस बात का भी संदेह है कि, यह सोना दुबई से तस्करी करके मंगवाया गया है।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक MLC Election: बेंगलुरु शिक्षक सीट पर JDS की जीत, भाजपा ने उत्तर-पूर्व सीट पर जमाया कब्जा

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kumbh Mela 2027: नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर डाक टिकट होंगे जारी

Om Birla के OSD को धमकी देने पर Congress नेता Prahlad Gunjal पर कोटा में केस दर्ज