आम आदमी की बढ़ सकती है मुश्किलें, अब हर हफ्ते बदलेगी गैस सिलिंडरों की कीमतें!

By निधि अविनाश | Dec 23, 2020

आने वाले कुछ समय में आम आदमी को हर हफ्ते रसौई गैस सिलिंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी बड़ी वजह हर दिन तेल कंपनियों का पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी करना और घटाना है और अब तेल कंपनियों हर हफ्ते रसौई गैस सिलिंडर के दामों में भी बदलाव करती रहेगी। बता दें कि गैस के अंततराष्ट्रीय दामों को देखते हुए रसौई गैस के दामों में बदलाव किया जाएगा। वैसे तो इस समय तेल कंपनियां महीने में एक बार ही दामों में बदलाव करती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बदलाव को लेकर तेल कंपनियों और भारत सरकार के बीच वार्ता चल रही है। बता दें कि इसका प्रस्ताव तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम मंत्रालय को भी सौंप दिया है। 

इसे भी पढ़ें: 50 लाख से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को भरना होगा एक प्रतिशत जीएसटी नकद

अब देखना यह होगा कि सरकार इस प्रस्ताव को कब हरी झंडी देगी। बता दें कि अगर सरकार की तरफ से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है तो तेल कंपनियां अगले वित्त वर्ष यानि की अप्रैल से हर हफ्ते रसौई गैस के दामों को बढ़ाती या घटाती रहेगी। वहीं तेल कंपनियों का बयान आया है कि इसको करने की बड़ी वजह घाटे को कम करने के लिए किया जा रहा है। रेट्स में कमी के कारण तेल कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर हर हफ्ते रसौई गैस की कीमतें बढ़ती या घटती रहती है तो इससे तेल कंपनियों का बोझ कम बना रहेगा। अधिकारी के मुताबिक, एक हफ्ते अगर गैस की कीमत बढ़ती है तो दूसरे हफ्ते इनकी कीमत घट भी सकती है। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने दिसंबर में दो बार कीमतों में बढ़ोतरी की है। 

प्रमुख खबरें

Indo Pacific में भारत कैसे बनता जा रहा है सबसे बड़ी रणनीतिक शक्ति?

Assembly Elections की तारीखों के ऐलान पर RJD का हमला, Manoj Jha बोले- EC ने संदेह पैदा किया

क्यों रद्द हुईं 4335 Indian Flights? West Asia संकट पर Minister राम मोहन नायडू ने संसद में खोला राज

Iran-Israel War: तेहरान एयरपोर्ट पर इजराइली हमला, Ali Khamenei का विमान तबाह करने का दावा