अब ITBP में भी दिए जाएंगे पूर्व अग्निवीरों को रिजर्वेशन, उम्र और फिजिकल टेस्ट में मिलेगी छूट

By अंकित सिंह | Jul 26, 2024

केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त अग्निवीरों को नौकरी पर रखने की दिशा में अहम कदम उठाया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त अग्निवीरों को आईटीबीपी में भर्ती के दौरान छूट मिलेगी। इससे पहले सरकार ने जानकारी दी थी कि पूर्व अग्निवीरों को बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और आरपीएफ की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण मिलेग। इसके साथ ही आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। 

इससे पहले बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने बताया था कि अग्निवीर बीएसएफ के लिए एकदम अनुरूप हैं। एक तरह से हमें तैयार सैनिक मिल रहे हैं। अग्निवीरों के आने से सभी बलों को लाभ होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि BSF 4 साल के अनुभव वाले पूर्व-अग्निवीरों को बल में नियुक्ति के लिए अनुकूल मानता है। इन्हें बल में 10% आरक्षण व आयु में रियायत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में ये निर्णय बलों को मजबूत करेगा।

इसे भी पढ़ें: Agniveer Reservation: गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, CISF भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, सीआईएसएफ पूर्व अग्निवीरों को बल में शामिल करने के लिए तैयार है। सीआईएसएफ के महानिदेशक का कहना है कि उन्हें कांस्टेबल के पदों पर 10% आरक्षण मिलेगा और आयु और शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट मिलेगी। इससे पहले हरियाणा सरकार ने ऐलान किया था कि अग्निवीरों को पुलिस भर्ती, माइनिंग गार्ड भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। साथ ही राज्य की ग्रुप सी और डी भर्ती में भी उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी। वहीं, अपना बिजनेस करने के लिए बिना ब्याज के लोन भी दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला