अब इस कंपनी का अधिग्रहण करने जा रहे हैं गौतम अडानी, 835 करोड़ रुपये में की डील

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2022

एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के चौथे सबसे धनी कारोबारी गौतम अडानी एक-एक कर अलग-अलग सेक्टरों में अपनी पैठ बनाने में लगे हैं। अपने कारोबार को विस्तार देने के क्रम में अब उन्होंने एक और बड़ी डील साइन की है, जो करीब 835 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। अडानी समूह एल्यूमीनियम के उत्पादन क्षेत्र में प्रवेश करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। अडानी पोर्ट्स एनएसई 0.29% और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अडानी लॉजिस्टिक्स ने मंगलवार को कहा कि वह नवकार कॉर्पोरेशन एनएसई 5.08% से र 835 करोड़ में इनलैंड कंटेनर डिपोट (आईसीडी) टम्ब का अधिग्रहण करने पर सहमत हुई है। 

इसे भी पढ़ें: इस्पात विनिर्माताओं को निर्यात शुल्क कुछ समय बाद वापस लिए जाने की उम्मीद

कंपनी ने कहा कि भविष्य में क्षमता और कार्गो को बढ़ाने के लिए ये डील मददगार होगी। कंपनी ने कहा कि टंब आईसीडी के पास पश्चिमी डीएफसी से जुड़ी चार रेल हैंडलिंग लाइनों के साथ एक निजी फ्रेट टर्मिनल है। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के सीईओ करन अडानी ने इस डील को लेकर कहा कि देश में सबसे बड़े आईसीडी में से एक टम्ब के अधिग्रहण से हमारी योजनाओं को ताकत मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती