Pakistan Elections 2024: चुनाव में धांधली हुई, अब विपक्ष की भूमिका निभाएगी इमरान की पार्टी

By अभिनय आकाश | Feb 17, 2024

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने अगली सरकार बनाने के अपने प्रयास विफल होने के बाद चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ देशव्यापी विरोध शुरू करते हुए संसद में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है। पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए चुनावों में खंडित फैसला आने के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों ने संघीय सरकार बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। जहां खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने चुनाव परिणामों में दबदबा बनाए रखा, वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या होने का दावा किया, क्योंकि कुछ निर्दलीय उम्मीदवार नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़ें: Imran की हुंकार, इस बार PTI की सरकार, Pak के 'नए पीएम' का भारत से हैरान करने वाला कनेक्शन

पार्टी ने शुक्रवार को कथित धांधली के खिलाफ एक श्वेत पत्र भी जारी किया, शनिवार से अपना प्रदर्शन शुरू करने का फैसला किया है। पीटीआई के एक सूत्र ने कहा कि पार्टी के जेल में बंद संस्थापक ने पूर्व नेशनल असेंबली स्पीकर असद कैसर को विरोध अभियान के लिए समर्थन जुटाने के लिए राजनीतिक दलों को शामिल करने का काम सौंपा है। कैसर के नेतृत्व में पीटीआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जमात-ए-इस्लामी (जेआई) और कौमी वतन पार्टी (क्यूडब्ल्यूपी) के नेता से मुलाकात की, जबकि पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के महमूद खान अचकजई के साथ बैठक शनिवार को होने वाली है।

प्रमुख खबरें

फिटनेस बनी Carlos Alcaraz की राह में रोड़ा, Cincinnati Masters के बाद अब US Open पर भी संकट के बादल

FIFA President Infantino की बढ़ी मुश्किल, निवेश प्रस्ताव वापसी के बावजूद UEFA का अविश्वास और Legal Action की तैयारी

Chess Olympiad: दिग्गज Harika Dronavalli टीम से बाहर, 19 वर्षीय Savitha Shri को मिला Team India में मौका

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल