अब भारत भरेगा दुनिया का पेट, मिस्र ने गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में दी मंजूरी

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2022

श्रीलंका से लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लेकर अफ्रीका के कई देश इन दिनों खाद्य संकट से जूझ रहे हैं। महंगाई और कम उत्पादन की वजह से कई देशों में अनाज का संकट गहराया जा रहा है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अगर विश्व व्यापाक संगठन की तरफ से रजामंदी मिलती है तो दुनिया को अनाज की आपूर्ति के लिए भारत तैयार है। पीएम मोदी ने ये बातें अमेरिकी राष्ट्रपति से खुद कही थी जिसे जो बाइडेन ने खुद ही साझा किया। इन सब के  बीच मिस्र ने भारत को गेंहू आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि मिस्र ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दी। हमारे किसानों ने सुनिश्चित किया है कि हमारे अन्न भंडार अतिप्रवाहित हों और हम दुनिया की सेवा के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: महामारी ने भले अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारा हो, मगर मोदी की बदौलत फिर से अच्छे दिन आ गये

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के कारण वैश्विक बाजारों में गेहूं की उपलब्धता में तेजी से गिरावट आई है। ये दोनों ही देश गेहूं के प्रमुख उत्पादक और निर्यातक हैं। मिस्र ने 2020 में रूस से 1.8 अरब डॉलर का और यूक्रेन से 61.08 करोड़ डॉलर के गेहूं का आयात किया था। अब मिस्र भारत से 10 लाख टन गेहूं का आयात करना चाहता है और अप्रैल में उसे 2,40,000 टन गेहूं की आवश्यकता होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनाज के भंडारण में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। अमेरिका की फॉरेन एग्रीकल्चर सर्विस (एफएएस) के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा चावल और गेहूं का उत्पादन चीन के बाद भारत में होता है। 

प्रमुख खबरें

इस पाकिस्तानी का सच जान हिल जाएगा भारत! जल उठा ब्रिटेन

Uddhav Thackeray का Rahul Gandhi को दो टूक, बोले- कॉकरोच पार्टी के समर्थन में Jantar Mantar आएं

भारत के दुश्मन को किसने मारा? रूस-इजरायल ने हिला दी दुनिया

International Physics Olympiad 2026: कोलंबिया में भारतीय छात्रों का जलवा, 5 Gold Medals जीतकर रचा नया इतिहास