अब रूस में पाकिस्तान और चीन से दो-दो हाथ करने की तैयारी में भारतीय सेना, यह रहा पूरा प्लान

By अंकित सिंह | Sep 13, 2021

सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय सेना अब रूस में चीन और पाकिस्तान की फौजों से लोहा लेने की तैयारी कर रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शंघाई सहयोग संगठन शांति मिशन के हिस्से के तौर पर रूस में आयोजित होने वाली आतंकवाद विरोधी सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय सेना और वायु सेना के उच्च प्रशिक्षित सैन्य टुकड़ी वहां जाएगी। सूत्रों ने दावा किया है कि वायुसेना और नौसेना के लगभग 200 से ज्यादा जवान इस सैन्य अभ्यास के लिए रूस के ऑरेनबर्ग में जाएंगे। इस युद्धाभ्‍यास में चीन और पाकिस्तान की सेनाएं भी भाग ले रही हैं। यह सैन्य अभ्यास इसी हफ्ते शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगा। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान को सिर्फ जन्म ही नहीं दिया अमेरिका ने, उसे अच्छे से पाला-पोसा भी था

रक्षा विशेषज्ञ दावा कर रहे हैं कि चीन, पाकिस्तान की आईएसआई और तालिबान मिलकर भारत के लिए उत्तरी क्षेत्र में संकट खड़ा कर सकते हैं। यही कारण है कि अफगानिस्तान के ताजा हालात पर भारत की पैनी नजर है। साथ ही साथ भारत चीन और पाकिस्तान की जोड़ी को लगातार वैश्विक स्तर पर एक्सपोज करने में जुटा हुआ है। आपको बता दें कि चीन के साथ लद्दाख में सीमा को लेकर भारत का गतिरोध है। वहीं पाकिस्तान के साथ सीमा को लेकर लगातार गतिरोध रहता ही है। ऐसे में यह सैन्य अभ्यास भारत के लिए महत्वपूर्ण तो साबित होगा ही साथ ही साथ चीन और पाकिस्तान को भी महत्वपूर्ण संदेश दिया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान